अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में महिला की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव

पुलिस हर पहलू से हत्याकांड की जांच कर रही है।

Meerut News: मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का शव घर में नग्न अवस्था में मिला है। घर से जेवर और अन्य सामान गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में अकेली रहती थी महिला
थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव रामनगर में देर रात बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली रहती थी। महिला का शव आज बुधवार सुबह घर में मिला। महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की है। मौके से जेवर गायब हैं और संदूक खुला मिला। पुलिस हर पहलू से हत्याकांड की जांच कर रही है।
गांव की महिलाएं वृद्धा के घर पहुंचीं तो उड़े होश
बुधवार सुबह गांव की महिलाएं वृद्धा के घर पहुंचीं। महिलाएं घर के अंदर का दृश्य देखकर चीख उठी। चारों तरफ खून पड़ा देख महिलाओं के होश उड़ गए। महिला चारपाई पर नग्न अवस्था में पड़ी थीं। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण भी पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कुंडल और सोने का लॉकेट भी गायब
पुलिस की जांच में मृतक महिला के कानों के कुंडल और सोने का लॉकेट गायब मिला है। घर में रखा संदूक खुला पड़ा था। आशंका है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से घुसे और पहचान उजागर होने के डर से वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button