मेरठ में भाई ने सोती बहन की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली।
Meerut News: मेरठ में आज शनिवार को दिन निकलते ही लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। 16 वर्षीय किशोरी अक्स को उसके भाई आरिश ने तमंचे से गोली मारी इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
किशोरी अपने कमरे में सो रही थी
घटना के दौरान किशोरी अक्स अपने कमरे में सो रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जाकिर कॉलोनी की ट्रांसफार्मर वाली गली में नूरे नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। 16 वर्षीय बेटी अक्स अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाई आरिश ने उसको सोते हुए गोली मार दी।
किशोरी लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
बहन को गोली मारने के बाद आरोपी आरिश फरार हो गया। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि हत्या किन कारणों से की है। पुलिस जांच की जा रही है। आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। हालांकि आरोपी को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ जारी है।



