उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ वन महोत्सव: जादूगर वी सम्राट ने पौधारोपण के लिए छात्रों को किया जागरूक

पौधरोपण महायज्ञ-2026: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम वन महोत्सव के अन्तर्गत एएस इन्टर कालेज मवाना, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कराया। जिसमें जादूगर वी. सम्राट द्वारा पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण करने हेतु छात्रों को जागरूक किया गया।


अध्यक्ष नगरपंचायत परीक्षितगढ़ द्वारा पौधारोपण किया गया
बीपी इन्टर कालेज भराला कालेज परिसर में गोष्ठी आयोजित की गयी तथा शिव कुमार राणा पूर्व जिला अध्यक्ष, मन्दिरपाल सिंह, मनिंदर विहार द्वारा पौधारोपण किया गया। सारंगपुर वन ब्लाक में हिटलर त्यागी, अध्यक्ष नगरपंचायत परीक्षितगढ़ द्वारा पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अमरूद, शीशम, अर्जुन, जामुन के पौधों का रोपण किया एवं मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष नगर पंचायत परीक्षितगढ़ को सिन्दूर के पौधे भेंट किये गये।


ब्लाक प्रमुख रोहटा की अध्यक्षता में वन महोत्सव
राइजिंग सन पब्लिक स्कूल दिलवारा रोहटा में श्रीमती रेखा देवी, ब्लाक प्रमुख रोहटा की अध्यक्षता में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी छात्र-छात्राओं से पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई गयी।


बहसूमा में गुठली बैंक की स्थापना
वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा बताया गया कि पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहटा व शान्ती पब्लिक स्कूल बागपत रोड़ मेरठ, एएस इन्टर कालेज मवाना, नवजीवन स्कूल बहसूमा में गुठली बैंक की स्थापना की गयी है। विद्यालय परिसर में एक पोट में फलो की गुठलिया एकत्र की जाएगी और उनसे उच्च गुणवत्ता पौध तैयार कर पौधरोपण में प्रयोग किया जाएगा। उक्त प्रयास से छात्र-छात्रों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता आयेगी। जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो से गुठली बैंक सहयोग दिये जाने की अपील की गयी है। पौधारोपण में अधिक से अधिक संख्या में फलदार प्रजाति के पौधों के रोपण की अपील की गयी।

Related Articles

Back to top button