अपराध

बीएसएनएल की अण्डरग्राउण्ड कॉपर केबल करते थे चोरी, पुलिस ने दो दबोचे

तलाशी लेने पर आरोपियों से केबल के टुकड़े व कनेक्टर वायर बरामद हुए हैं।

Meerut News: थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीएसएनएल की अण्डरग्राउण्ड कॉपर केबल काटते हुए दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों से केबल के टुकड़े व कनेक्टर वायर बरामद हुए हैं।
पिलर से अण्डरग्राउण्ड कॉपर केबल काटते हुए पकड़ लिया
आज थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत भगत चौक के पास, चौकी क्षेत्र रजबन में बीएसएनएल की जीपीओ कम्पाउण्ड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के बाहर लगे पिलर से अण्डरग्राउण्ड कॉपर केबल काटते हुए दो युवकों राहुल कुमार और सोनू मौके पर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से बीएसएनएल टेलीफोन की अण्डरग्राउण्ड कॉपर केबल के पांच टुकड़े और पांच कनेक्टर वायर बरामद हुए। जिनकी कीमत हजारों में है।

Related Articles

Back to top button