झारखण्ड

झारखंड-बिहार रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, सितंबर-अक्टूबर में बदलेगा रूट; देखें पूरी सूची

रांची: झारखंड से बिहार की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राजेंद्र पुल और दिनकर ग्राम सिमरिया रेलखंड पर प्रस्तावित इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के पहले सप्ताह तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान धनबाद होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

रेलवे के अनुसार 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी। इसके अलावा 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर तथा 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, 13035 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस और 13036 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस अपने नियमित जसीडीह-किऊल मार्ग की बजाय आसनसोल-धनबाद होकर संचालित होंगी।

मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

रेलवे ने 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस को 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किऊल, मुंगेर और बरौनी मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। वहीं 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बरौनी, सबदलपुर, मुंगेर और किऊल होकर चलेगी।

इसके अलावा 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 29 सितंबर को, 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को, 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को और 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को मुंगेर और किऊल मार्ग से संचालित की जाएगी।

पाटलिपुत्रा और पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का भी बदला मार्ग

रेलवे के अनुसार 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को किऊल, शेखपुरा, बिहार शरीफ और बख्तियारपुर होकर चलेगी। वहीं 3 अक्टूबर को पटना से खुलने वाली 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, शेखपुरा और किऊल के रास्ते धनबाद पहुंचेगी।

इसके साथ ही 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 2 और 3 अक्टूबर को मुंगेर, जमालपुर, किऊल, नवादा और बंधुआ मार्ग से संचालित होंगी।

यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य जांच लें। इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निर्धारित अवधि में कई ट्रेनों के रूट और संचालन में बदलाव रहेगा, जिससे यात्रा प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button