मनोरंजन

उर्वशी की फिटनेस का फंडा ABC जूस कनेक्शन

मुंबई (अनिल बेदाग)

कैमरों की चमक, रेड कार्पेट की रौनक और ग्लैमरस अंदाज़ के पीछे एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की लाइफस्टाइल में सादगी और अनुशासन की भी खास जगह है। अपनी फिटनेस और हेल्थ-कॉन्शस रूटीन के लिए पहचानी जाने वाली उर्वशी अपने दिन की शुरुआत ABC जूस के साथ करना पसंद करती हैं, जिसमें Apple, Beetroot और Carrot का पोषण शामिल है। चटख रंग और रिफ्रेशिंग स्वाद वाला यह जूस वेलनेस पसंद करने वालों के बीच लोकप्रिय है।

सेब फाइबर और अन्य पोषक तत्व देता है, गाजर बीटा-कैरोटीन का स्रोत है, जबकि चुकंदर में मौजूद प्राकृतिक नाइट्रेट्स स्वस्थ ब्लड-वेसल फंक्शन और सर्कुलेशन को सपोर्ट कर सकते हैं। उर्वशी का यह आसान मॉर्निंग रिचुअल बताता है कि हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा जटिल फॉर्मूले की जरूरत नहीं होती। संतुलित डाइट, एक्सरसाइज, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद के साथ एक पौष्टिक ग्लास भी दिन की अच्छी शुरुआत बन सकता है।

Related Articles

Back to top button