अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य
स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के लिए बनाए गए 24 जोन, 81 सैक्टर और 62 QRT
स्वतंत्रता दिवस पर करीब 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी, मेरठ रेंज में व्यापक पुलिस प्रबंध।
Meerut News: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज के जनपदों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाती है तथा विभिन्न आयोजन होते हैं, पर्व के सकुशल आयोजन के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से परिक्षेत्र स्तर पर पांच प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान शुरू किये गये हैं।
मेरठ रेंज में पुलिस के प्रचलित अभियान का विवरण निम्न है
- ऑपरेशन शील- अंतर्राज्यीय/ अंतरजनपदीय तथा थानों की सीमा पर बैरियर लगाकर विधिवत संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग।
- ऑपरेशन कवच- स्कूल, कॉलेज, बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थान एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों आदि में संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग।
- ऑपरेशन पहचान- दो पहियां/ चार पहियां/ संदिग्ध वाहनों, तीन सवारी, काली फिल्म, हेलमेट व हूटर, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों, संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग।
- ऑपरेशन बाजार- बाजारों, मॉल, मेलो, भीड़ भाड़ वाले स्थलों में संदिग्ध वाहन, संदिग्ध वस्तुओ एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग
- ऑपरेशन स्वीप- धर्मशाला, होटल, सराय, ढाबों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों संदिग्ध वस्तुओं की भौतिक एवं सीसीटीवी आधारित चेकिंग।
स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ परिक्षेत्र में किये गये पुलिस प्रबन्ध-
➡️ कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदों में सात एएसपी, 26 सीओ, 91 निरीक्षक, 634 सब इंस्पेक्टर, 1183 हेड कांस्टेबल, 1263 कांस्टेबल, 405 होमगार्ड/पीआरडी एवं 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
➡️ तिरंगा यात्राओं की कुल संख्या-75 होगी, जिसमें जनपद मेरठ में 29, बुलन्दशहर में 23, बागपत में 01 व जनपद हापुड़ में 22 तिरंगा यात्रा निकाला जाना प्रस्तावित है।
➡️ प्रभात फेरियों की संख्या-22 हैं। जिनमें जनपद मेरठ में 01, बुलन्दशहर में 08 व बागपत में 13 शामिल हैं।
➡️ शोभा यात्राओ की संख्या-32 है। जनपद मेरठ 30, बुलन्दशहर 02
➡️ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की संख्या-30 हैं। जिसमें जनपद मेरठ में 03, बुलन्दशहर में 15 व हापुड़ में 12 कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
➡️ जनपदीय चेकिंग योजना के तहत चिन्हित स्थान- 302, जनपद मेरठ में 134, बुलन्दशहर में 90, बागपत में 47 व जनपद हापुड़ में 31 चेकिंग प्वाइंट बनाये गये हैं।
➡️ सुरक्षा के दृष्टिगत परिक्षेत्र को 24 जोन व 81 सैक्टर में बांटा गया है तथा 62 क्यूआरटी बनायी गया हैं।
➡️ जनपद मेरठ में 09 जोन, 31 सैक्टर व 31 क्यूआरटी बनाई गयी हैं। इसी तरह जनपद बुलन्दशहर में 07 जोन, 27 सैक्टर व 07 क्यूआरटी, बागपत में 05 जोन, 13 सैक्टर व 13 क्यूआरटी व हापुड़ में 03 जोन, 10 सैक्टर व 11 क्यूआरटी बनायी गयी हैं।
डीआईजी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इन्तजाम करने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।



