अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने 10 पशुओं सहित तीन पशु तस्कर गिरफ्तार किए

पशु तस्करों के कब्जे से अवैध पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद हुए हैं।

Meerut News : थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा अवैध पशु कटान के लिए ले जाए जा रहे 10 पशुओं सहित तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पशु तस्करों के पास से एक वाहन एवं पशु कटान के उपकरण बरामद हुए हैं।
एक वाहन के साथ गिरफ्तार किया
एसएसपी मेरठ के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी के निर्देशन एवं सीओ कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने जावेद, मौ0 शारिक व इकबाल को एक वाहन के साथ गिरफ्तार किया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 पशु जिंदा मिले। इन सभी पशुओं को अवैध कटान के लिए ले जाया जा रहा था। पशु तस्करों के कब्जे से अवैध पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद हुए हैं। प्रकरण में थाना लिसाड़ी गेट पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button