मेरठ पुलिस ने ध्वस्त किया चोरी के मोबाइल खरीदने वाले गैंग का नेटवर्क
Meerut News: मेरठ पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले गैंग का नेटवर्क ध्वस्त किया है। इस मामले में चोरी के आठ मोबाइल समेत गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए गैंग के सदस्य से अहम जानकारियां मिली है।
थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के आठ मोबाइल फोन एवं बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नाजिम निवासी खत्ता रोड रशीद नगर, बनिया वाला खेत, नूर मस्जिद वाली गली थाना ब्रह्मपुरी है। अभियुक्त नाजिम के कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के चोरी से संबंधित आठ मोबाइल फोन तथा बिना नम्बर प्लेट की बाइक मिली है।
कम्प्यूटर की मदद से अपडेट करते थे साफ्टवेयर
गैंग के सदस्य नाजिम ने बताया कि उनका पूरा नेटवर्क है। जिसमें मोबाइल चोरी करने वाले सदस्य मेरठ के अलावा दूसरे जिलों में भी मोबाइल चोरी करते हैं। ये लोग मोबाइल चोरी कर नाजिम को देते थे। जो कि मोबाइल का नेटवर्क कम्प्यूटर पर अपडैट कर देता था। इसके बाद चोरी के मोबाइलों को बेंच दिया जाता था।



