
नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं वैश्विक परिवेश में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला
आरएसएमटी में भारतीय सांस्कृतिक नवाचार सम्मेलन का आयोजन
वाराणसी : राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में भारतीय सांस्कृतिक नवाचार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य ध्येय संस्कृति, ज्ञान, नवाचार, सृजन, वैश्वीकरण एवं भविष्य रही। आरएसएमटी के निदेशक प्रभारी डॉ अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रख्यात कृषिविद् एवं पद्मश्री चंद्रशेखर जी ने भारतीय कृषि परंपरा, स्थानीय ज्ञान एवं नवाचार को भविष्य की आवश्यकताओं से जोड़ने पर अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता टाटा कैंसर हॉस्पिटल, वाराणसी के प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार चौधरी ने ज्ञान, विज्ञान, नवाचार एवं मानवीय मूल्यों के समन्वय पर विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि ग्लोबल लीडरशिप कोच पुनीत मल्होत्रा ने नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं वैश्विक परिवेश में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि रोटरी क्लब ट्रिनिटी, वाराणसी एवं एनआरएआई चैप्टर, वाराणसी के अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने भारतीय संस्कृति, आतिथ्य एवं व्यवसाय के बीच संबंधों पर अपने विचार साझा किए। द्वितीय सत्र संवाद एवं परिचर्चा विषय पर था। डॉ. अतुल सिंह, भारतीय चिकित्सा संघ के पूर्व अध्यक्ष, ने स्वास्थ्य, समाज एवं मानवीय मूल्यों से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। मोनेश, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव एवं एक्सपोज टाइम्स के संस्थापक, ने पत्रकारिता, मीडिया एवं समाज में इसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। हिमांशु चतुर्वेदी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं एनजीओ स्वाधीन सागर से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता, ने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सहभागिता पर अपने विचार रखे।
अजय कन्नौजिया, प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, ने सिनेमा, सृजनात्मकता एवं भारतीय संस्कृति के संबंधों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। सुजीत अस्थाना, फिल्म अभिनेता एवं थिएटर निर्देशक, ने अभिनय, रंगमंच एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। तृतीय सत्र व्यावसायिक नवाचार एवं पिच एरिना पर पर आयोजित किया गया। । सीए धनंजय ओझा, धनकैपिटल वेंचर्स के संस्थापक, ने व्यावसायिक नवाचार, उद्यमिता एवं निवेश के अवसरों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विशेष अतिथि अभिजीत सिंह, प्रबंध निदेशक, ऋषिवंशी रिट्ज रिसॉर्ट्स एंड होटल्स, ने आतिथ्य उद्योग, उद्यमिता एवं व्यावसायिक नवाचार पर अपने विचार व्यक्त किए।
चतुर्थ सत्र व्यावसायिक नवाचार एवं पिच एरिना पर पर आयोजित किया गया। तीन छात्रों के समूह को बिजनेस आइडिया पर सीडिंग भी प्राप्त हुई ।विशेष अतिथि अभिनव सिंह, प्रबंध निदेशक, जी.डी. फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, ने व्यावसायिक नवाचार, उद्यमिता एवं नए व्यावसायिक विचारों की संभावनाओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा आनंद ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनिता कालरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
सीड फंडिंग एवं पुरस्कारों में विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि
संस्थान की तीन छात्र टीमों का सीड फंडिंग (Seed Funding) के लिए चयन हुआ है—
SpeedyGo – कुमकुम सिंह, खुशी सिंह एवं आशी यादव — MBA द्वितीय वर्ष
Saarthi Ambulance – आयुषी दुबे एवं माही गुप्ता — MBA प्रथम वर्ष
FreshMarket – पलक सिंह एवं विवेक विश्वकर्मा — MBA प्रथम वर्ष
इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्न पुरस्कार प्राप्त किए—
🏆 प्रथम पुरस्कार – SpeedyGo
🥈 द्वितीय पुरस्कार – Kritisrot – नेहा, रिया गुप्ता एवं वंशिका दुबे — MBA प्रथम वर्ष
🥉 तृतीय पुरस्कार – FreshMarket





