
रायपुर: खारुन नदी के पावन तट स्थित महादेव घाट पर नगर पालिका निगम रायपुर की ओर से भव्य महाआरती और ‘आशीर्वाद का दीया—जनसेवा से देशसेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, साध्वी प्रज्ञा, श्रीमती कौशल्या साय, विधायकगण, निगम-आयोग एवं मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, रायपुर महापौर मीनल चौबे तथा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
25 लाख से अधिक दीपों से जगमगाया रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनकी सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर तेलीबांधा में भी भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सहभागिता की।
इस अवसर पर 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे राजधानी रायपुर दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। आयोजन को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई।
‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ की हुई शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान ‘प्रोजेक्ट अक्षरा—स्क्रीन से दूरी, पढ़ना है जरूरी’ का भी शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और उन्हें अनावश्यक स्क्रीन समय से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।



