मेरठ के हस्तिनापुर में शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब दे रहा अश्लील वीडियो वायरल की धमकी
थाना हस्तिनापुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी।
Meerut News: मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक ने शादी से मना कर दिया और अब महिला के आश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने थाना हस्तिनापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
धमकी देने के आरोप के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 सितंबर 2026 को थाना हस्तिनापुर पर पीड़ित महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार करने तथा उक्त वीडियो को गांव के लोगों को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए पुनः शारीरिक संबंध बनाने एवं धमकी देने के आरोप के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना हस्तिनापुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक हर्षवर्धन ग्राम गणेशपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को मेरठ सिटी रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार किया गया।



