अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में ट्रांसफार्मर चोरों का आतंक,भारी उपकरण के साथ पांच गिरफ्तार

पुलिस पकड़े गए आरोपियों के बाकी साथियों का पता लगा रही है।

Meerut News: मेरठ के थाना क्षेत्रों में इन दिनों ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी करने वाले चोरों का आतंक फैला हुआ है। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में ट्रांसफार्मर के उपकरण एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। गिरफ्तार ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी करने वाले चोरों के नाम फरीद, नदीम, मोहित, साजिद और सकीर हैं। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से ट्रांसफार्मर की चार एल्युमीनियम कॉइल, एल्युमीनियम के विद्युत तार, ट्रांसफार्मर की लोहे की पत्तियां, गाटर तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कार बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में ट्रांसफार्मर चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी गिरोह बंद होकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के बाकी साथियों का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button