मेरठ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दिया कार्डियो और सीपीआर का प्रशिक्षण
आपातकालीन परिस्थितियों में CPR प्रदान करने के संबंध में आवश्यक एवं उपयोगी जानकारी दी गयी।
Meerut News: मेरठ पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिए कार्डियो एवं CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों को हृदय स्वास्थ्य एवं आपातकालीन प्राथमिक सहायता के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस लाइन, मेरठ स्थित बहुउद्देशीय हॉल में पुलिस कर्मियों के लिए कार्डियो एवं CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को हृदय स्वास्थ्य, कार्डियो एक्सरसाइज तथा आपातकालीन परिस्थितियों में CPR प्रदान करने के संबंध में आवश्यक एवं उपयोगी जानकारी दी गयी।
महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयीं
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. मनीषा त्यागी, अध्यक्ष आईएमए, डॉ. विकास गुप्ता, सचिव आईएमए, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. राहुल गुप्ता, कार्डियोलॉजिस्ट एवं डॉ. मान्या त्यागी द्वारा पुलिस कर्मियों को हृदय स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय संबंधी आपातकालीन परिस्थितियों की पहचान, समय पर प्राथमिक सहायता तथा CPR की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
CPR का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं डेमोंस्ट्रेशन कराया
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को CPR का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं डेमोंस्ट्रेशन भी कराया गया, जिससे वे आकस्मिक एवं आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें CPR जैसी जीवनरक्षक प्राथमिक सहायता तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता हेतु सक्षम बनाना रहा।



