अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गला काटकर हत्या के प्रयास के आरोपी को लगी गोली

घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरखौदा भेजा गया।

Meeut News: थाना मुण्डाली पुलिस ने गला काटकर हत्या के प्रयास के मामले में दो फरार आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा घटना में उपयोग की गई धारदार छुरी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के नाम ग्यासुद्दीन उर्फ शहजाद निवासी गली नं0 11, मजीदपुरा, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ है। मुकदमा में अन्य वांछित अभियुक्त कफील पुत्र लईक निवासी ईदगाह रोड, गली नं0 05, थाना कोतवाली नगर, जनपद हापुड़ को ग्राम अजराड़ा स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के काली नदी पुल के नीचे पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरखौदा भेजा गया।
जंगल में किया था गला काटकर हत्या का प्रयास
24 सितंबर 2026 को मौ0 साजिद पुत्र जमील अहमद निवासी मजीदपुरा, राखवाली गली, जनपद हापुड़ का गांव अजराड़ा के जंगल में गला काटकर हत्या का प्रयास किया गया था। इस घटना के संबंध में थाना मुण्डाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी ग्यासुद्दीन उर्फ शहजाद तथा कफील के नाम सामने आए। मुकदमा में धारा 61 बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी। रात्रि थाना मुण्डाली पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कफील को ग्राम अजराड़ा स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के काली नदी पुल के नीचे पुलिस टीम द्वारा घेर लिया। पुलिस से घिरा देखकर अभियुक्त कफील ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त कफील घायल हो गया, जिसे तत्काल गिरफ्तार कर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरखौदा, मेरठ भेजा गया।

Related Articles

Back to top button