अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

महिला की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

गिरफ्तार अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद हुए।

Meerut news: थाना हस्तिनापुर, थाना मवाना पुलिस एवं स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में महिला की हत्या के मामले में फरार दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन एवं लूटे हुए जेवर बरामद हुए हैं। सीओ मवाना के पर्यवेक्षण में थाना हस्तिनापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हस्तिनापुर थाना पुलिस, मवाना थाना पुलिस एवं स्वाट टीम देहात की आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई।
लूट के इरादे से की थी महिला की हत्या
ग्राम गणेशपुर निवासी विमला देवी पत्नी सुरेश चंद प्रातः अपने घर से टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके सिर पर ईंट से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गयी। हत्यारोपियों ने मृतका के कान की सोने की बाली, गले में पहना सोने का ओम, पैरों की पायल एवं कीपैड मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। मामले में फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए थाना हस्तिनापुर पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान थाना प्रभारी मवाना मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में सम्मिलित हो गए। स्वाट टीम देहात भी आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए हस्तिनापुर पुलिस के साथ लगी थी।
हस्तिनापुर बॉर्डर स्थित रजवाहे की पुलिया के पास दो संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया
थाना हस्तिनापुर व स्वाट टीम देहात उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मवाना-हस्तिनापुर बॉर्डर स्थित रजवाहे की पुलिया के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। जिसमें थाना मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गयी तथा पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। तथा अभियुक्तो द्वारा भागने का प्रयोस किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मवाना मय पुलिस टीम के मवाना की तरफ से आ गये। पुलिस टीमो द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी के दोनो पैरो में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। जबकि दूसरा अभियुक्त कोशेन्द्र उर्फ गुल्लू मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से विस्तृत पुछताछ की जायगी । गिरफ्तार अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी काबली गेट, चौहान चौक, मवाना, थाना मवाना, जनपद मेरठ और कोशेन्द्र उर्फ गुल्लू पुत्र रोहताश निवासी ग्राम रहमापुर, थाना बहसूमा, जनपद मेरठ है।

Related Articles

Back to top button