अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 15 हजारी इनामी बदमाश को लगी गोली

बरामदगी के दौरान अभियुक्त द्वारा मौका पाकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गयी।

Meerut News: थाना लोहियानगर पुलिस एवं स्वाट टीम मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के प्रयास मामले में फरार 15 हजारी इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
सीओ कोतवाली, मेरठ के पर्यवेक्षण में थाना लोहियानगर पुलिस एवं स्वाट टीम मेरठ द्वारा थाना लोहियानगर पर पंजीकृत 15 हजारी फिरोज पुत्र वशीर निवासी म0न0 1729, गली नं0 24, जाकिर कॉलोनी, थाना लोहियानगर, जनपद मेरठ को मुखबिर की सूचना पर चेक पोस्ट सौन्दा, थाना निवाड़ी क्षेत्र, जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे ग्राम बजौट थाना क्षेत्र लोहियानगर मेरठ अण्डरपास के पास लेकर गयी। बरामदगी के दौरान अभियुक्त द्वारा मौका पाकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त फिरोज के बाये पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु पीएल शर्मा अस्पताल, मेरठ भेजा गया। मौके से तमंचा, कारतूस बरामद हुए।

Related Articles

Back to top button