मेरठ यातायात पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर चालान से वसूले 32 लाख रुपये से अधिक
माह में कुल 27,357 चालान कर यातायात पुलिस ने 32,47,500 रुपये शमन शुल्क की वसूली की।
Meerut News: मेरठ यातायात पुलिस ने सितम्बर 2026 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की। इस दौरान पूरे माह में कुल 27,357 चालान कर यातायात पुलिस ने 32,47,500 रुपये शमन शुल्क की वसूली की।
एक सितंबर से 30 सितंबर तक चला अभियान
मेरठ यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के दृष्टिगत एक सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक वाहनों पर हैल्मेट, सीट बैल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, बिना ड्राईविंग लाईसेन्स,वायु प्रदूषण,रॉन्ग साईड,अत्यधिक गति सीमा वाले एवं बिना HSRP/दूषित नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही के अन्तर्गत उक्त अभियोगों में कुल 27357 चालान व 32,47,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला।
इन नियमों का उल्लंघन करने पर हुई शमन शुल्क की वसूली
- दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट के विरुद्ध कुल 3252 चालानों से कुल शमन शुल्क 7,50 लाख रुपये प्राप्त किया।
- दो पहिया वाहन तीन सवारी के विरुद्ध कुल 2845 चालानों से कुल शमन शुल्क 75 हजार रुपये प्राप्त किया।
- अवैध पार्किंग के विरुद्ध कुल 2989 चालानों से कुल शमन शुल्क 1,62 लाख रुपये प्राप्त किया।
- बिना ड्राईविंग लाईसेन्स के विरुद्ध कुल 1823 चालानों से कुल शमन शुल्क 92 हजार रुपये प्राप्त किया।
- बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के विरुद्ध कुल 1982 चालानों से कुल शमन शुल्क 1,58 लाख रुपये प्राप्त हुआ।
- गलत लेन ड्राइविंग/रॉन्ग साईड ड्राइविंग विरुद्ध कुल 2304 चालानों से कुल शमन शुल्क 1,30 लाख रुपये प्राप्त किया।
- गति सीमा का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 3512 चालानों से कुल शमन शुल्क 1,60,6000 रुपये प्राप्त किया।
- बिना HSRP/दूषित नंबर प्लेट के विरुद्ध कुल 2265 चालानों से कुल शमन शुल्क 1,20 लाख रुपये प्राप्त किया।
लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करना और सड़क अनुशासन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह प्रयास नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जनपद में आगामी त्यौहारों/मेलों एवं धार्मिक आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । - अन्य उल्लंघनों के विरुद्ध कुल 6385 चालानों से कुल शमन शुल्क 1,54,500 रुपये प्राप्त हुए।
मेरठ यातायात पुलिस ने की अपील
मेरठ यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि “आपका सहयोग ही सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात की नींव है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें, अतिक्रमण से बचें एवं जनपद को सुचारू यातायात का उदाहरण बनाने में हमारा साथ दें। यातायात सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या/सुझाव हेतु ट्रैफिक कन्ट्रोल नंबर-9454404000 पर सम्पर्क कर सकते हैं।”



