मारपीट की घटना में फरार तीन आरोपियों को खरखौदा पुलिस ने दबोचा, फरसा और डंडा बरामद
दो पक्षों के मध्य लाठी-डंडे व फरसे से मारपीट एवं पथराव की घटना हुई थी।
Meerut News: थाना खरखौदा पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में फरार चल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा व डंडा बरामद किया है। ग्राम गोविन्दपुरी, थाना खरखौदा क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य लाठी-डंडे व फरसे से मारपीट एवं पथराव की घटना हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के व्यक्तियों को चोटें आयी थीं। प्रथम पक्ष के वादी आलम पुत्र नसीरुद्दीन निवासी ग्राम गोविन्दपुरी, थाना खरखौदा, मेरठ की तहरीर के आधार पर विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर वादी के घर में आकर लाठी-डंडे व फरसे से वादी एवं उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से हमला व पथराव करने के संबंध में थाना खरखौदा पर 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
थाना खरखौदा पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दूसरा पक्ष की तरफ से समीना पत्नी रियाजुद्दीन निवासी ग्राम गोविन्दपुरी, थाना खरखौदा, की तहरीर के आधार पर लाठी-डंडे व फरसे से हमला, मारपीट एवं पथराव किये जाने के संबंध में थाना खरखौदा पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा के नेतृत्व में थाना खरखौदा पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत ग्राम गोविन्दपुरी से पन्नू पुत्र कासम अली एवं नासिर पुत्र शबू प्रधान तथा शोएब पुत्र बसरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। इसी मामले से संबंधित एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त पन्नू एवं नासिर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा एवं एक डंडा बरामद किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल से ईंट-पत्थर के टुकड़े भी बरामद किये गये।



