‘उड़ता पंजाब’बना मेरठ, अवैध देशी शराब के साथ महिला शराब तस्कर गिरफ्तार
दोनों के कब्जे से कुल 317 पव्वे मिस इंडिया मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई।
Meerut News: मेरठ में नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ती जा रही है। मेरठ अब ‘उड़ता पंजाब’ बनता जा रहा है। आए दिन नशे की खेप के साथ तस्कर पकड़े जा रहे हैं। ऐसे ही थाना इंचौली पुलिस ने अलग-अलग मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला और पुरुष शराब तस्कर को 317 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दोनों की गिरफ्तार की गई है। दोनों के कब्जे से कुल 317 पव्वे मिस इंडिया मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना इंचौली पर अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना इंचौली पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के दौरान अभियुक्त बिरजु पुत्र सुमरु निवासी ग्राम सिखैड़ा, थाना इंचौली, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 178 पव्वे मिस इंडिया मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई। इसी क्रम में थाना इंचौली पुलिस द्वारा अभियुक्ता जया निवासी ग्राम सिखैड़ा, थाना इंचौली, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। महिला शराब तस्कर के कब्जे से 139 पव्वे मिस इंडिया मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई।



