पीवीवीएनएल निदेशक रवीश गुप्ता ने डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन, मेरठ सभागार में की जन-सुनवाई
सोलर, मीटर एवं पोल संबंधी प्रकरण तथा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की गई।
Meerut News: संभव कार्यकम के अन्तर्गत आज प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन, मेरठ के सभागार में जन-सुनवाई आयोजित की गई। जन सुनवाई के दौरान मेरठ, हापुड, मुजफ्फरनगर एवं अन्य क्षेत्रों से आए कुल 25 उपभोक्ताओं ने विद्युत संबंधी प्रकरण दर्ज कराए तथा अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पोल संबंधी प्रकरण तथा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें आई
जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं द्वारा मुख्य रूप से नये संयोजन, सोलर, मीटर एवं पोल संबंधी प्रकरण तथा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की गई। सभी प्रकरणों को जन-सुनवाई रजिस्टर में, विधिवत दर्ज करते हुए, उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। ऐसे प्रकरण जिनमे तकनीकी अथवा विभागीय जांच की आवश्यकता है उन्हें संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर, कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित प्रकरण अधिकारियों के सामने प्रस्तुत
जन-सुनवाई मे मेरठ क्षेत्र से विपिन जैन, राहुल कुमार, गौरव कुमार, सत्यप्रकाश, देवेन्द्र सिंह, मदन पाल, नजनी जैन, रेशमा, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, देवेन्द्र सिंह, कपिल शर्मा एवं अन्य विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा अपने विद्युत से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए। कुछ उपभोक्ताओं ने नए संयोजन से संबंधित समस्या रखी जबकि सोलर, बिल, मीटर एवं पोल से संबंधित प्रकरण भी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। सभी मामलों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।



