सिसौली में महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती भाकियू ने मनाई
बाबा टिकैत के दिखाएं रस्ते पर चलने का प्रण लेते हुए 51 यूनिट रक्त दान किया।
Meerut News: भाकियू के संस्थापक और किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास से सिसौली में मनाई गई। इस दौरान मेरठ भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सिसौली पहुंचे। सभी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भुनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। उसके बाद वहां से सिसौली के लिए रवाना हुए। सिसौली में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी समेत सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के दिखाएं रस्ते पर चलने का प्रण लेते हुए 51 यूनिट रक्त दान किया।
सिसौली में आयोजित किया गया बड़ा कार्यक्रम
किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91 जयंती के अवसर पर किसानों की राजधानी महेंद्र सिंह टिकैत की जन्मस्थली सिसौली में आयोजित कार्यक्रम गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ एवं हवन यज्ञ में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भुनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। जहां से भाकियू कार्यकर्ता एकसाथ सिसौली पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए।
51 यूनिट रक्तदान किया
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी समेत समस्त कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के दिखाएं रस्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान कैंप सिसौली में ही आयोजित किया गया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर सुरेन्द्र, वीरपाल, हर्ष चहल, बबलू, सुरेन्द्र, विनोद, अर्जुन, राहुल, प्रमोद आदि मौजूद रहे।



