उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद दौरा: एमएलसी चुनाव 2026 की समीक्षा करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 16 अक्टूबर को जनपद गाजियाबाद के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एमएलसी चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से पूरी करें तैयारी
महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16 अक्टूबर 2026 को जनपद गाजियाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में क्रियान्वयन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य और यातायात विभाग विशेष रूप से अलर्ट
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, यातायात विभाग को विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान आवश्यक यातायात, चिकित्सा सुविधाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, नगर निगम, जिला पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की नियमित निगरानी करने तथा संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित बनी रहें।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में सीडीओ कुमार सौरभ, सचिव जीडीए वि​वेक कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), एडीएम सिटी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम भूमि अध्याप्ति, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त सहित विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), जल निगम, जिला पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button