आलिया भट्ट ने हस्तर के मास्क के साथ मनाया हैलोवीन

‘तुम्बाड 2’ को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह
आलिया भट्ट ने हैलोवीन के मौके पर हस्तर के मास्क के साथ पोज देकर इस जश्न में हिस्सा लिया। उनके इस अंदाज ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
मुंबई : तुम्बाड बिना किसी शक एक अनोखी लोककथा पर आधारित फैंटेसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर अनुभव किया है, बल्कि उसपर अपना प्यार भी बरसाया है। बीते कई सालों में फिल्म ने कल्ट फॉलोइंग अपने नाम की है, और साथ ही हर बीतते समय के साथ इसका रेपुटेशन बढ़ता ही रहा है। फिल्म साल 2024 में दोबारा रिलीज़ हुई थी, जिसने इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है। फिल्म ने अपनी री-रिलीज़ के साथ न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया है बल्कि शानदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन री-रिलीज़ेज़ में से एक बनकर सामने आई है। इस तरह से कहना होगा कि फिल्म इन एक बड़ा और नया बेंचमार्क्स सेट किया है। अब ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फैंस एक बार फिर इस लोककथा पर बनी फैंटेसी फिल्म की दुनिया को पहले से भी बड़े लेवल पर देखने के लिए उत्साहित हैं। उम्मीद है कि सीक्वल में कहानी और शानदार विजुअल्स को एक नए और बड़े अंदाज में पेश किया जाएगा।
‘तुम्बाड’ की दुनिया को लेकर बढ़ रही एक्साइटमेंट अब एक नए लेवल पर पहुंच गई है। जी हां, आलिया भट्ट ने हैलोवीन के खास मौके पर हस्तर के जाने माने और डरावने मास्क के साथ पोज दिया है। इतना ही नहीं तस्वीर में ‘तुम्बाड’ की दुनिया की झलक भी देखी जा सकती है। ऐसे में, आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हस्तर के मास्क के सामने खड़े होकर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने ‘हैप्पी हैलोवीन’ लिखने के साथ #HastarForHalloween हैशटैग का इस्तेमाल किया है। आलिया की इस पोस्ट ने तुरंत इंटरनेट पर धूम मचा दी। फैंस को उनका हैलोवीन मनाने का यह मजेदार अंदाज काफी पसंद आया, जिसमें उन्होंने लोककथा की दुनिया को भी शामिल कर लिया है। हस्तर के मास्क के साथ आलिया की इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इससे साफ है कि ‘तुम्बाड’ की दुनिया के और आगे बढ़ने के साथ ही दर्शकों का उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है।



