स्पोर्ट्स
34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स में वाराणसी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

वाराणसी : 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप,लखनऊ में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (8 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य) अर्जित कर जिले का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर वाराणसी मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. वी.के. सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी तथा आगामी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि उम्र महज एक नंबर है। उत्साह, आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा
- नीलू मिश्रा (55+) – हाई जंप एवं लॉन्ग जंप में दो स्वर्ण तथा 100 मीटर दौड़ में रजत पदक।
- रामधानी (75+) – 10,000 मीटर एवं 5,000 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण तथा 800 मीटर दौड़ में रजत पदक।
- अनुराग सिंह (50+) – 5,000 मीटर रेस वॉक में स्वर्ण एवं डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक।
- जे. एस. द्विवेदी (60+) – जैवलिन थ्रो एवं शॉटपुट में दो स्वर्ण पदक।
- ब्रजेंद्र प्रकाश सिंह (65+) – 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण एवं 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक।



