स्पोर्ट्स

युवा ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बनी धिनिधि देसिंघु

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : सेनेगल के डकार में चल रहे युवा ओलंपिक में भारत की धिनिधि देसिंघु ने इतिहास रच दिया है। 16 वर्षीय धिनिधि देसिंघु युवा ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बन गई हैं। क्रोएशिया की एना बोबानोविच ने स्वर्ण और न्यूजीलैंड की एलिसा लॉसन ने रजत पदक हासिल किया। इससे पहले धिनिधि युवा ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला तैराक भी बनी थीं।

वहीं, भारत की खुशबू राजकभाई दरजादा ने जूडो में महिला 63 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक पक्का कर लिया है। 15 वर्षीय खुशबू ने सेमीफाइनल में अल्जीरिया की दुनिया बेराहौआल को हराया। फाइनल में खुशबू राजकभाई दरजादा का मुकाबला जर्मनी की कैडेट विश्व चैंपियन जोलीना राइनहोल्ड से होगा।

युवा ओलंपिक में भारत की ओर से अब तक जूडो का एकमात्र पदक थंगजाम तबाबी देवी ने जीता है। उन्होंने 2018 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुए खेलों में महिला 44 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया था।

Related Articles

Back to top button