अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी सांसदों ने कहा, ‘पाकिस्तान को सैन्य सहायता रोकी जाए’

एजेंसी/ america-pakistan_1463733171अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को रोकने की वकालत की है। अमेरिकी सांसदों ने डिफेंस पॉलिसी बिल के जरिए ऐसे प्रतिबंध लगाने की बात कही है। यह बात तब सामने आई है जब पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान के हक्कानी आतंकी समूह पर काबू पाने में असफल होता दिख रहा है। इसे के चलते अमेरिकी सांसद ऐसा प्रस्ताव लाने की बात कर रहे हैं।
अमेरिका के सांसदों ने 602 अरब डॉलर के नेशनल डिफेंस अथॉर्टिराइजेशन एक्ट को पास करने के दौरान अमेरिका को दी जाने 450 मिलियन डॉलर की मदद को रोकने की बात कही है। ऐसा तब किया गया है जब अफगानिस्तान में हक्कानी आतंकी समूह अमेरिकी सेना के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है।

अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान को दी जाने मदद को लेकर वार्षिक बिल में तीन संशोधन किए थे और तीनों संशोधन सर्वसम्मति के साथ पास हो गए। अमेरिका की तरफ से किए गए संशोधन में हक्कानी समूह के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई न किया जाना।

आर्थिक मदद मिलने के बाद भी पाकिस्तान की सेना का आतंकी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रयोग न करना और पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी को रिहा न करने को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। शकील अफरीदी को सीआईए की मदद करने वाला माना जाता है। पाकिस्तान का मानना है कि ओसामा‌ बिन लादेन का पता लगाने में शकील ने मदद की थी। पाकिस्तान ने अफरीदी को 33 साल की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button