उत्तराखंडराज्य

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन

देहरादून : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा ED और सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग करके उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ देहरादून के गांधी पार्क के बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने बताया कि आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रव्यापी भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली के शराब घोटाले में न्यायपालिका ने अरविंद केजरीवाल को निर्दोष करार दिया है, उसके पश्चात भी जिस प्रकार से भाजपा षड्यंत्र करते दिख रही है यह उसकी हताशा और निराशा है।
उन्होंने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर निकलते हैं तो आगामी दिल्ली का विधानसभा चुनाव और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के सपने में आज भी अरविंद केजरीवाल आते हैं और उन्हें डराते हैं।

Related Articles

Back to top button