विवाहिता की हत्या के मामले में फरार पति और ससुर गिरफ्तार
थाना पल्लवपुरम पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।
Meerut News: थाना पल्लवपुरम पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या के मामले में फरार पति एवं ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्यक्ति द्वारा थाना पल्लवपुरम पर तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री का अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके ससुरालीजनों द्वारा शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करते हुए मारपीट की गई तथा दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।
मृतका से संबंधित पहचान संबंधी विवरण गोपनीय रखा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मृतका से संबंधित पहचान संबंधी विवरण गोपनीय रखा गया है। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा में फरार चल रहे आरोपियों मयंक पुत्र हरेन्द्र सिंह एवं हरेन्द्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह को लावड़ रोड स्थित ललसाना चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है।



