उत्तर प्रदेशराज्य

मुंडन कराकर वापस लौटे समय हुआ मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर हादसा, भाई-बहन की मौत, आठ घायल

मेरठ: मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर सीमेंट के लिक्विड से भरे कैप्सूल सड़क पर खराब खड़े मैक्स में पीछे से इतनी तेज टक्कर मारी की वहां मौजूद लोगों बचने का मौका तक नहीं दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं कैप्सूल का ड्राइवर फरार है। मुंडन कराकर वापस आते समय मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव धनीपुर के पास मैक्स खराब हो गई। इस दौरान पीछे से तेज गति में अनियंत्रित सीमेंट के लिक्विड से भरे कैप्सूल ने टक्कर मार दी और कैप्सूल डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गया। हादसे में भाई बहन की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल बरेली जिले के रहने वाले हैं। घायलों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

जनपद बरेली थाना सिरौली गांव पल्था के प्रकाश सिंह ने अपने बेटे शिवांक (तीन वर्ष) का मुंडन संस्कार कराने के लिए मैक्स से परिजनों के साथ जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद में कालिका मंदिर पर आये थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुंडन कराकर मंदिर से वापस अपने गांव जा रहे थे। मैक्स में करीब 18 लोग सवार थे। जुनावई थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव धनीपुर के पास मैक्स का पहिया खराब हो गया। चालक ने मैक्स डिवाइडर से सटाकर खड़ी कर दी और पहिया ठीक करने लगा। प्रकाश व अन्य परिजन मैक्स से उतरकर डिवाइडर पर बीच में छांव में बैठ गए।

इस दौरान पीछे से तेज गति में सीमेंट के लिक्विड से भरा कैप्सूल आया और खराब खड़ी मैक्स में टक्कर मार। तेज गति में होने के कारण कैप्सूल मैक्स में टक्कर मारकर हाईवे पर डिवाइडर पर लोगों को रौंदते हुए हाईवे पर दूसरी दिशा में गड्ढ़े में जा घुसा। हादसे में प्रकाश सिंह के तीन वर्षीय बेटे शिवांक मौत हो गई तथा नौ घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जुनावई ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने सात लोगों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान प्रकाश सिंह की 10 वर्षीय बेटी राधिका ने भी दम तोड़ दियाम। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से कैप्सूल चालक गायब है।

हादसे में ये हुए घायल
प्रकाश सिंह (38) पुत्र माधोराम, शकुंतला (35) पत्नी लेखराज, अर्जुन (28) पुत्र माधोराम, मालती (27) पत्नी अर्जुन, अनीता (15) पुत्री लेखराज, बंटी (35) पत्नी प्रकाश सिंह, सीमा (25) पत्नी बिशननाथ, शिवा (19) पुत्र माधोराम घायल हुए हैं। मैक्स में कुल 18 लोग सवार थे।

Related Articles

Back to top button