अन्तर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला में सोने की गैरकानूनी खदान में हादसा, 23 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली: वेनेजुएला में अवैध रूप से संचालित सोने की खदान के ढहने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुछ अन्य अधिकारियों के अनुसार खदान में बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं। बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो ने स्थानीय संवाददाताओं से कहा कि अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं और अधिकारियों को कम से कम 11 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

वेनेजुएला के बोलिवर प्रांत के जंगलों में स्थित सोने की गैरकानूनी बुल्ला लोका खदान के ढहने से हुए हादसे में अब तक 23 मजदूरों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार जिस समय खदान में हादसा हुआ था उस समय करीब 200 मजदूर खदान में थे।

वेनेज़ुएला की खदान में हुए इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button