मनोरंजन

क्राइम पेट्रोल 2.0 में वापसी के लिए तैयार हैं एक्टर संजीव त्यागी

मुंबई : देश भर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों से जुड़ीं कहानियां दिखाकर अपराध से लड़ने के संकल्प के साथ सोनी के क्राइम पेट्रोल 2.0 ने अपने प्रीमियर से ही दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा है। क्राइम पेट्रोल 2.0 दर्शकों को पुलिसवालों का नजरिया दिखाता है जहां वे अपराध के मामलों को सुलझाने का प्रयास करते हैं और यह भी बताता है कि उनकी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है। इस रोमांच को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए इस शो में एक्टर संजीव त्यागी की वापसी होगी, जिन्होंने अपने किरदार से क्राइम पेट्रोल के दर्शकों पर हमेशा गहरा प्रभाव छोड़ा है। इसमें संजीव त्यागी एक बार फिर खाकी पहने नजर आएंगे जिसमें वे पुलिस इंस्पेक्टर अभिमन्यु जिंदल की भूमिका निभाएंगे।

एक दशक से ज्यादा समय तक क्राइम पेट्रोल का हिस्सा रहे एक्टर संजीव त्यागी ने क्राइम पेट्रोल 2.0 में वापसी को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा मैं चाहे कितने भी शो कर लूं, मुझे क्राइम पेट्रोल के सेट पर होने की कमी महसूस होती है। अपने लॉन्च के बाद से यह शो अपने दर्शकों में कुछ सबसे जघन्य अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा कर रहा है और मुझे इस सफर का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। यह समय की मांग है क्योंकि हमें अपने आसपास के माहौल को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button