उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

प्रशासन ने नहीं दी अखिलेश की रैली की अनुमति, कई नेता नज़रबन्द

प्रशासन ने नहीं दी अखिलेश की रैली की अनुमति, कई नेता नज़रबन्द

कन्नौज: किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा प्रस्तावित किसान समर्थन यात्रा को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।

प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए कहा है 7 दिसम्बर को अखिलेश यादव सांसद लोकसभा व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित किसान रैली को कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए तथा सुरक्षा के दृष्टिगत अनुमति जिला प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है। रैली में सम्मिलित होने वाले लोगों का क्रियाकलाप विधि विरुद्ध घोषित किया गया है।

अतः यदि कोई उक्त रैली अथवा यात्रा में शामिल होता है तो अवैध होगा तथा यदि कोई यदि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हो रहा है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की जाती है।

किसान रैली के लिए जिला प्रसाशन द्वारा अनुमति न दिए के बाद पुलिस प्रशासन ने विशिष्ट मंडी ठठिया जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। कयास ये भी लगाए जा रहे है कि लखनऊ से अखिलेश यादव को कन्नौज जाने से रोका भी जा सकता है।

यह भी पढ़े: सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी 

देर रात पुलिस ने जिले के कई बड़े सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को या तो हिरासत में ले लिया या फिर नज़रबन्द कर दिया। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी संजू कटियार, पूर्व प्रमुख नवाब सिंह यादव जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

जिला प्रशासन के इस कदम से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। सपा के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देर रात कानपुर रेंज के आई जी मोहित अग्रवाल ने ठठिया मंडी से लेकर तिर्वा के किसान बाजार रूट का निरीक्षण किया।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आये थे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए तैयारी पूरी है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button