अन्तर्राष्ट्रीयअपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

अफगान सरकार ने सात कैदियों को छोड़ शेष को किया रिहा

अफगान सरकार ने सात कैदियों को छोड़ शेष को किया रिहा

काबुल (एजेंसी): अफगानिस्तान सरकार ने फ्रेंच और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की हत्या करने के सात तालिबानी आतंकवादियों को छोड़ कर शेष सभी आतंकवादियों को रिहा कर दिया है। पझवोक संवाद समिति ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

संवाद समिति के अनुसार अफगानिस्तान सरकार ने इस दौरान आठ तालिबानी आतंकवादियों को रिहा किया है। इससे एक दिन पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने तालिबान के साथ शांति प्रक्रिया समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है जो कि अंतर-अफगान वार्ता का मार्ग प्रशस्त करता है।

यह भी पढ़े: अफगानिस्तान में बम विस्फोट, तीन सैनिकों की मौत, पांच घायल

राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अफगानिस्तान सरकार का एक तकनीकी दल कतर की राजधानी दोहा पंहुचा था जहां तालिबान का मुख्यालय है।

इसके अलावा पिछले कुछ दिनों के दौरान अफगान सरकार ने तालिबान द्वारा कमांडरों को छोड़ने के बाद गंभीर आरोप वाले आतंकवादियों को रिहा किया जिन पर विदेशों सैनिकों की हत्या करने के आरोप है।

आपको बता दें कि शांति समझौते के तहत अफगानिस्तान सरकार ने देश की विभिन्नि जेलों में बंद 200 तालिबान कैदियों को रिहा कर दिया। देश में दो दशक से चल रहे गृहयुद्ध को समाप्त करने के ल्रिए अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान के साथ शांति समझौता किया है, जिसमें अमेरिका में भी शामिल है। इसके तहत तालिबान कैदियों को रिहा किया जा रहा है। बदले में तालिबान को भी बंधकों को रिहा करना है।

इससे पहले भी अफगानिस्तान ने तालिबान आतंकियों को रिहा किया था। समझौते के तहत देश में शांति बहाल होने पर अमेरिका अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की संख्या कम करेगा।

Related Articles

Back to top button