स्पोर्ट्स

CSK को हराने के बाद MI ने बनाया रिकॉर्ड, आईपीएल के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indian vs Chennai Super Kings) के बीच मैच खेला गया। यह मैच मुंबई ने जीत लिया। यह मैच हारने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस ने यह मैच जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

आईपीएल में मुंबई की यह चेन्नई पर 20वीं जीत थी। मुंबई आईपीएल की दो टीमों के खिलाफ 20 या उससे अधिक मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई ने चेन्नई के अलावा कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स को हार का स्वाद चखाया है।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

मुंबई इंडियंस – 22 बनाम केकेआर
मुंबई इंडियंस – 20 बनाम सीएसके
केकेआर – 20 बनाम पंजाब किंग्स
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 5 ख़िताब अपने नाम किये हैं। वहीँ, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का ख़िताब 4 बार जीता है। लेकिन, इस सीजन में यह दोनों टीमों की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब यह दोनों टीमों में से एक भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई हैं। इससे पहले 2020 में मुंबई और चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी।

Related Articles

Back to top button