उत्तराखंड

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखण्ड सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

देहरादून: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति के बाद उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रभावित क्षेत्र में किसी उत्तराखण्ड निवासी के फंसे होने या किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी साझा करने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से संपर्क किया जा सकता है।

इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून की ओर से जारी नंबर 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315 और 0135-2664316 हैं। इसके अलावा 8218867005 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी
उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1070 भी उपलब्ध कराया गया है। नेपाल के प्रभावित रसुवा क्षेत्र में फंसे किसी उत्तराखण्ड निवासी की जानकारी होने पर इन माध्यमों से राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button