अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने रूस पर लगाए 500 से अधिक नए प्रतिबंध, रूसी विदेश मंत्रालय ने भी लिया कड़ा एक्शन

वाशिंगटनः अमेरिका ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के दूसरे वर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को उसके खिलाफ 500 से अधिक नए प्रतिबंधों की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा कि रुस के आकर्टिक क्षेत्र में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के आलोक में भी प्रतिबंध लगाए गए। वाशिंगटन ने दावा किया कि रूसी सरकार जिम्मेदार थी।

बाइडेन ने कहा, ‘ये प्रतिबंध नवलनी के कारावास से जुड़े व्यक्तियों के साथ-साथ रूस के वित्तीय क्षेत्र, रक्षा औद्योगिक आधार, खरीद नेटवर्क और कई महाद्वीपों में प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को लक्षित करेंगे।’ रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए लगाए जाने के बाद रूसी विदेश मंत्रालय का भी बयान आया है. जारी किए गए बयान में बोला गया है कि रूस में प्रवेश से प्रतिबंधित यूरोपीय संघ के अधिकारियों और नेताओं की सूची को और बढ़ा दिया गया है.

Related Articles

Back to top button