मनोरंजन

पेरिस में मलाइका को चुपके से निहारते दिखे अर्जुन कपूर

मुंबई : बॉलिवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक-दूसरे संग क्वालिटी टाइम जरूर बिताते हैं। इन दिनों दोनों ‘प्यार के शहर’ में यानी पेरिस में हैं, जहां से दोनों एक-दूजे की एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर कर रहे हैं। कभी मलाइका फोटोग्राफर बनकर अपने बॉयफ्रेंड की फोटोज क्लिक कर रही हैं तो कभी अर्जुन अपनी लेडीलव को चुपके से निहारते हुए उनकी तस्वीर कैमरे में कैद कर रहे हैं। दोनों का ये रोमांस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

उस समय ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों रोमांटिक वेकेशन के लिए रोमांटिक शहर पेरिस जा रहे हैं, लेकिन अब उनकी फोटोज ने बता दिया है कि वो वहीं पर हैं। वो इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड की खूब फोटोज शेयर कर रहे हैं। अर्जुन ने पहले तो मलाइका की वो फोटो शेयर की, जिसमें वो प्लेन में बैठती दिख रही हैं। इस फोटो कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है कि मलाइका की एक्साइटमेंट पर उन्हें प्यार आ रहा है।

Related Articles

Back to top button