BREAKING NEWSInternational News - अन्तर्राष्ट्रीयNational News - राष्ट्रीय

दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रमण से 7.93 करोड़ लोग हुए संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से 7.93 करोड़ लोग हुए संक्रमित

वाशिंगटन :  वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 7.93 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 17.4 लाख से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शुक्रवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में वैश्विक मामलों और मृत्यु दर क्रमश: 79,310,157 और 1,741,501 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है, यहां संक्रमण के कुल 18,649,350 मामले और 329,022 मृत्यु दर्ज की गई है।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद 10,123,778 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 146,756 है।

दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले देश

ब्राजील 7,423,945  रूस 2,934,695
फ्रांस 2,584,333 ब्रिटेन 2,195,144
तुर्की 2,100,712 इटली 2,009,317
 स्पेन 1,854,951  जर्मनी 1,614,336
 अर्जेंटीना 1,563,865  कोलम्बिया 1,559,766
 मैक्सिको 1,350,079  पोलैंड 1,239,998
ईरान 1,183,182 यूक्रेन 1,030,125
पेरू 1,000,153

संक्रमण से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील का स्थान है, जहां 189,982 मामले दर्ज हुए हैं।

वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (121,172), इटली (70,900), ब्रिटेन (69,732), फ्रांस (62,389), ईरान (54,308), रूस (52,434), स्पेन (49,824), अर्जेंटीना (42,314), कोलंबिया (41,454), पेरू (37,218), जर्मनी (29,085), पोलैंड (26,752), दक्षिण अफ्रीका (25,983) और इंडोनेशिया (20,589) है।

यह भी पढ़े:- International : लीबिया की सामूहिक कब्रों से चार अज्ञात लोगों के मिले शव 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button