BREAKING NEWSLucknow News लखनऊPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

किसानों के खिलाफ सरकारी आतंक का सहारा ले रही भाजपा: अखिलेश यादव

किसानों के खिलाफ सरकारी आतंक का सहारा ले रही भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के चलते देश का कृषक समुदाय आंदोलित और आक्रोशित है।

अन्नदाता किसानों की मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले दागना, ठण्डे पानी की बौछार करना और लाठियां चलाना घोर निंदनीय है। यह सरकार द्वारा हिंसक मनोवृत्ति के साधनों का प्रयोग करना है जिसे अमानवीय ही कहा जा सकता है।

अखिलेश ने कहा, लगभग 70 प्रतिशत खेती किसानी पर भारत निर्भर है। फिर भी अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है। किसानों की आय दुगनी करने, उनकी फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने जैसे वायदे भाजपा सरकार की जुमलेबाजी से शुमार हो गए हैं।

यह भी पढ़े:- भारत में स्पूतनिक वी वैक्सीन के उत्पादन के लिए राजी हुआ रूस 

अपने वादों से मुकरने वाली भाजपा सरकार से इसीलिए किसानों का विश्वास उठ गया है। उसने कृषि सुधार नहीं, कृषि उजाड़ कानून बनाया है।

भाजपा पर लगाया अमीरों की पक्षधर पार्टी होने का आरोप

सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा का खेती-गांव-किसान से कभी रिश्ता ही नहीं रहा। अमीरों की पक्षधर भाजपा गरीब हलधर का दर्द क्या जाने? किसानों के अधिकारों को कुचलने के लिए भाजपा सरकारी आतंक का सहारा ले रही है।

लोग मर रहे हैं, सरकार चौन की बंशी बजा रही है। इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे। शांतिपूर्ण अहिंसात्मक प्रदर्शन करना लोकतंत्र में लोगों का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन भाजपा सरकार तो किसानों की बात सुनने के बजाय अपनी हठधर्मी पर जमी है। किसानों का यह उत्पीडऩ भाजपा को भारी पड़ेगा।

अपने अमीर दोस्तों को एक्सप्रेस-वे सौंपने की तैयारी में है भाजपा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अपने अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है। लीज पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशश कर रही है, वे मनमाना टोल वसूल कर जनता का शोशण ही करेंगे।

वैसे भी भाजपा सरकार जबसे बनी है उसने गरीबों, दलितों, पिछड़ों के हितों की अनदेखी ही की है और कारपोरेट घरानों की मदद में कुछ उठा नहीं रखा है। समझ में नहीं आता है कि यह भाजपा सरकार है या सेल्समैन।

समाजवादी पार्टी सरकार में आने पर भाजपा द्वारा किए जाने वाले महाघोटाले की जांच करेगी और दोषियों को दण्डित करेगी। जनता के साथ धोखा करने और पूंजीघरानों को अवैध तरीके से मालामाल बनाने की साजिशों का भण्डाफोड़ अवश्य होगा।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button