अपराधराज्य

पार्षद के लिए टिकट न मिलने पर किया आत्महत्या का प्रयास

पार्षद के लिए टिकट न मिलने पर किया आत्महत्या का प्रयास

हैदराबाद (तेलंगाना): ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने से हताश एक महिला कार्यकर्ता ने आज तड़के आत्महत्या का प्रयास किया।

परिवार सूत्रों के अनुसार विजय लता अशोक धामा रेड्डी को उम्मीद थी कि भाजपा उसे नाचआराम से नगर निगम चुनाव के लिए टिकट देगी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि टिकट किसी और दिया गया। इस जानकारी से तनावग्रस्त महिला कार्यकर्ता ने नींद की गोलियां खा कर आत्महत्या का प्रयास किया।

यह भी पढ़े: बढ़ते प्रदूषण की वजह से डॉक्टरों ने सोनिया को दी दिल्ली से बाहर रहने की सलाह 

जानकारी मिलने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पार्टी नेता ने उसे धोखा में रखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि पिछले नगर निगम के चुनाव में वह भाजपा से चुनाव लड़ी थीं लेकिन कम मत से चुनाव हार गई थीं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button