मध्य प्रदेशराज्य

तिरंगे के रंग में रंगे बाबा महाकाल, ढोल-नगाड़ों व शंखनाद के साथ की गई भस्म आरती

भोपाल: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भस्म आरती के दौरान तिरंगे से सजाया गया। ‘भस्म आरती’ यहां का एक प्रसिद्ध अनुष्ठान है। यह ब्रह्म मुहूर्त के दौरान सुबह लगभग 3:30 से 5:30 बजे के बीच किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भस्म आरती में शामिल होने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया, ‘परंपरा के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में बाबा महाकाल के पट खोले गए और उसके बाद भगवान महाकाल का पंचामृत से स्नान कराया गया जिसमें दूध, दही, घी, शक्कर और शहद शामिल है।’ इसके बाद बाबा महाकाल को तिरंगे के रंग में सजाया गया और बाबा महाकाल को तीन रंग की मिठाइयां और फलों का भोग लगाया गया।” बाद में भगवान शंकर के दोनों तरफ तिरंगे लगाए गए और ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ उनकी भस्म आरती की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश खुशहाली की ओर बढ़े और सभी के लिए सुख-समृद्धि हो की प्रार्थना की गई।

Related Articles

Back to top button