उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

बसपा अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा-2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाना मेरा लक्ष्य

बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने का प्रयास होगा। बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर सोमवार को बलिया के रास्ते बिहार जा रहे थे।

फेफना में जोन कोऑर्डिनेटर डा. मदन राम, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व जिलाध्यक्ष हीरालाल कौशल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को बसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना यह साबित करता है कि मायावती सबको साथ लेकर चलने विश्वास करती हैं।

राजभर ने कहा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी मुखिया का धन्यवाद करता हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मेरा प्रयास होगा कि राजभर समाज के साथ-साथ अन्य पिछड़े समाज व सवर्ण समाज का भी वोट पार्टी से जोड़कर मायावती को 2022 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाऊंगा।

कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। विकास के खोखले वादे कर के सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। जबकि सुशासन लाना है तो मायावती को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाना होगा। इसके लिए हम सभी संकल्पित होकर जुट गए हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button