उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: लोन देने में बैंक कर रहे आनाकानी

परियोजना प्रभारी यूपीनेडा मेरठ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल लक्ष्य 11,250 घरों में सोलर रुफटॉप लगाए जाने का है।

Meerut News: जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें परियोजना प्रभारी यूपीनेडा मेरठ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल लक्ष्य 11,250 घरों में सोलर रुफटॉप लगाए जाने का है।
938 घरों में सोलर सिस्टम की स्थापना कराया जाना
जिसके सापेक्ष प्रतिमाह न्यूनतम 938 घरों में सोलर सिस्टम की स्थापना कराया जाना है। वर्तमान तक इस योजनार्न्तगत 20,475 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किया गया है। जिसके सापेक्ष 12,010 घरों में सोलर रुफटॉप की स्थापना का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। जिस पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा 1,08,000 रुपये प्रति घर की दर से अनुदान स्वरुप 1,29,70,80,000 रुपये यानी एक अरब उनतीस करोड सत्तर लाख अस्सी हजार रुपये अनुदान के रुप में अवमुक्त कर दिया गया है। ये योजना मार्च 2027 तक संचालित है।
अग्रणी बैंक प्रबंधकों को दिए निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक को निर्देष दिए कि पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा साप्ताहिक रुप से करते हुए ब्रांचवार सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देषित किया गया कि लम्बित नेटमीटरिंग/कॉन्फिग्रेशन का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराते हुए सोलर से उत्पादित विद्युत का समायोजन अनिवार्य रुप से कराना सुनिश्चित करें।
ये अधिकारी बैठक के दौरान रहे मौजूद
इस अवसर पर सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता विद्युत, राकेश कुमार खन्ना एलडीएम मेरठ, प्रतीक गहलोत मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button