पंजाब

पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गे UP से गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में संगठित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर विदेश आधारित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गों को गोरखपुर से गिरफ्तार करके चंडीगढ़ गोलीकांड के सनसनीखेज केस की गुत्थी सुलझा दी है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव द्वारा दी गई है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ गुज्जर निवासी कलोली, बनूड़, कमलप्रीत सिंह निवासी देवीनगर अबरावां, बनूड़ और प्रेम सिंह निवासी अमराला, डेराबस्सी के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी मुलजिमों की आपराधिक पृष्टभूमि है और उनके विरुद्ध पंजाब में इरादातन कत्ल, जबरन वसूली, डकैती और हथियार एक्ट के अंतर्गत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी, 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर 5 स्थित एक व्यापारी के घर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चला दी थी। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि ए.डी.जी.पी. प्रमोद बाण के नेतृत्व वाली ए.जी.टी.एफ.पंजाब की जानकारी पर कार्यवाही करते हुए ए.आई.जी. संदीप गोयल की निगरानी के अधीन और डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पता लगाया कि उक्त मुलजिम बिहार से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं और पुलिस टीमों ने गोरखपुर पुलिस की मदद से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उनको काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक तफ्तीश के अनुसार मुलजिम अमृतपाल सिंह और कमलप्रीत सिंह ने सेक्टर-5 चंडीगढ़ स्थित रिहायशी इलाके में स्थित व्यापारी के घर गोलियां चलाईं, जबकि तीसरे मुलजिम प्रेम सिंह ने उनको अपनी वर्ना कार में वारदात वाले स्थान से भगा कर अपने घर ले गया। डी.जी.पी. ने बताया कि इसके उपरांत गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर तीनों ही दोषी 27 जनवरी को बिहार भाग गए और गोल्डी बराड़ की तरफ से बिहार के गांव छितौली में बताए गई ठिकानों में जाने होने से पहले दो दिन गुरुद्वारा पटना साहिब में रहे। उन्होंने आगे बताया कि 4 फरवरी की सुबह को, उन्होंने किसी नई जगह पर जाने के लिए ठिकाने को छोड़ दिया। ए.आई.जी. संदीप गोयल ने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button