उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

BIG BREAKING: मंत्री चेतन चौहान और सपा MLC सुनील सिंह ‘साजन’ को कोरोना

लखनऊ, 11 जुलाई, दस्तक (ब्यूरो): कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को वह संक्रमण की जद में आ गए। शुक्रवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की जांच की गई थी। निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक ट्रूनेट टेस्ट में मंत्री में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मंत्री चेतन चौहान को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करा दिया गया। उनके परिवार के लोगों के भी टेस्ट कराए जाएंगे।

वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधानमंडल दल के नेता राम गोविंद चौधरी के बाद अब एमएलसी सुनील सिंह साजन कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं।  कौशाम्बी जिले में चायल से विधायक भारतीय जनता पार्टी के संजय कुमार के भतीजे के बाद घर के दो और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। कोखराज थाना के भरवारी क्षेत्र के निवासी विधायक की भाभी तथा रसोइया की कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अयोध्या में कोरोना का 39 केस पॉजिटिव मिले। जिले में सबसे ज्यादा संख्या 21 यश पेपर मिल के कर्मचारियों की है। अब जिले में कोरोना पाजिटिव संख्या की बढ़कर 157 हो गई है। 

Related Articles

Back to top button