अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

बड़ी खबर: पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर

लखनऊ: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को STF टीम कानपुर ला रही जिस जिस समय एसटीएम की गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में विकास दुबे बैठा था वह गाड़ी कानपुर में प्रवेश करते ही पलट गई। इस गाड़ी में एसटीएफ के जवान मौजूद थे। इस हादसे में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=DHpJ6x0KKhU&feature=youtu.be

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया है।

पुलिस ने विकास दूबे की मौत पर बयान जारी किया है कि पुलिस ने एक मौका दिया था आत्मसमर्पण का लेकिन विकास ने पुलिस की चेतावनी को नजर अंदाज कर दिया था जिसके कारण पुलिस को विकासदूबे का एनकांउटर करना पड़ा।

आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।

Related Articles

Back to top button