व्यापार

5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट

मुंबई (अनिल बेदाग)

भारत के हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश का एक बड़ा अवसर सामने आया है। क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) के लिए ₹151 से ₹152 प्रति यूनिट का प्राइस बैंड तय कर दिया है। करीब ₹5,000 करोड़ के इस ऑफर के लिए निवेशक 22 जुलाई से 24 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 95 यूनिट और उसके बाद 95-95 यूनिट के गुणकों में लगाई जा सकेगी। आईपीओ से पहले ही क्यूब इन्विट को मजबूत संस्थागत समर्थन मिला है।

कंपनी ने पांच रणनीतिक निवेशकों के साथ ₹1,250 करोड़ के यूनिट सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किए हैं। इनमें प्रज़िम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी , एचडीएफसी लाइफ इन्शुरन्स, एचडीएफसी पेंशन फंड मैनेजमेंट , एक्सिस मैक्स लाइफ इन्शुरन्स और वाइटओक कैपिटल रेइट और इन्विट अल्टीर्नाटिव्स फंड शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा निवेश प्राज़िम ट्रेडिंग द्वारा ₹950 करोड़ का किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button