उत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंगराजनीतिराज्य

किसानों के हित एवं उन्नति के लिए संकल्पित एवं समर्पित है हम : जल शक्ति मंत्री

प्रयागराज : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई किसानों की उन्नति एवं प्रगति के लिए समर्पित थे। उन्होंने किसानों के लाभ हेतु कई योजनाएं संचालित की थी। विश्व में भारत की गरिमा को बढ़ाने एवं भारतीय संस्कृति की पहचान स्थापित करने में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने किसानों की उन्नति के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलायी।

किसान मेला को किया सम्बोधित

यह बातें जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर जनपद के मऊआईमा विकास खण्ड परिसर में आयोजित किसान मेला एवं गोष्ठी कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरूआत की। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के साथ-साथ कई अन्य योजनाएं संचालित की गयी थी, जिससे देश के विकास को गति मिली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की

उन्होंने आगे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों एवं मजदूरों के लाभ एवं उन्नति के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका लाभ किसानों एवं मजूदरों को सीधे मिल रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों की प्रगति एवं उन्नति के लिए कृत संकल्पित एवं समर्पित है। सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

किसानों के खाते में सीधे निधि हस्तांतरित हो रही है 

उन्होंने कहा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। किसानों के खाते में सीधे विभिन्न योजनाओं की निधि हस्तांतरित की जा रही है। कहा कि सरकार द्वारा किसानों एवं मजदूरों को घर, बिजली, गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े:- किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाए गए नए कृषि कानून : पीयूष गोयल – Dastak Times 

इस अवसर पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने जनपद में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित करते हुए पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी ए.के मौर्या, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, रजनीश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुधीर कुमार मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा काफी संख्या में कृषक गण उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में मऊआईमा ब्लाक परिसर में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में स्टॉलों का भ्रमण कर अवलोकन किया एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं एवं उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्रभारी मंत्री ने बारह लाभार्थिंयों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

डॉ. महेन्द्र सिंह शुक्रवार को मऊआईमा ब्लाक में आयोजित किसान मेला एवं गोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के बारह किसान लाभार्थिंयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें सोहन लाल, मुन्नी लाल, निर्मला देवी को किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत धनराशि का प्रतीकात्मक चेक, जमुना प्रसाद को रोटरी स्लेशर का प्रमाण पत्र, राम सुमेर, संतोष कुमार को पम्पसेट का प्रमाण पत्र, उदय राज एवं पन्ना लाल को रोटावेटर का प्रमाण पत्र, समर बहादुर को सोलर पम्प का प्रमाण पत्र, राम बहादुर व रामवृक्ष को वर्मी कम्पोस्ट का प्रतीकात्मक चेक एवं दयाशंकर को खेत तालाब योजना के अन्तर्गत प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button