टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज बुधवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीघार्य होने की कामना की है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा ‘@BJPyIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री @JPNadda जी के नेतृत्व में देश के अनेक राज्यों में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। आपके कुशल नेतृत्व में ऐसे ही सतत सशक्त और सफल होती रहे; आप स्वस्थ रहें, चिरंजीवी हों; यही कामना! आपको जन्मदिन पर आत्मीय बधाई!

एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, मा. श्री @JPNadda जी आपसे हम सबने सीखा कि विनम्र रहते हुए भी महान लक्ष्यों व उद्देश्यों को कैसे सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं! आपके अद्वितीय मार्गदर्शन का लाभ @BJPyIndia के साथ साथी कार्यकर्ताओं को भी सर्वदा मिलता रहे, यही शुभेच्छा!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जेपी नड्डा को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुशल संगठक, कर्मठता एवं सहजता की प्रतिमूर्ति श्री @JPNadda जी को जन्मदिन के पुनीत अवसर पर मंगलमय बधाईयां एवं अशेष शुभकामनाएं।

यह भी पढ़े: कौशांबी में स्कार्पियो कार को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ की मौत 

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘त्वं जीव शतं वर्धमान: !!! लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत और प्तक्चछ्वक्क के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम आपको सदा स्वस्थ व दीर्घायु रखे और आपके मार्गदर्शन में पार्टी की विजय पताका सम्पूर्ण भारत में लहराए, यही कामना है।

https://twitter.com/KailashOnline/status/1333946486128660480?s=20

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष और हम सबके प्रेरणास्रोत श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की असीम शुभकामनाएं। आपके कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में पार्टी देश में लगातार मजबूत होकर विस्तार कर रही है। मां पीताम्बरा आपको सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रखें।

https://youtu.be/kW48jYu9dx8

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button